This site has limited support for your browser. We recommend switching to Edge, Chrome, Safari, or Firefox.
whatsapp icon

1. क्या गर्भावस्था में अंगूर खाना सुरक्षित है?
2. गर्भावस्था में अंगूर खाने के क्या फायदे हैं?
3. अंगूर खाने से क्या आपके बच्चे को कोई नुक्सान हो सकता है?
4. गर्भावस्था में अंगूर खाते समय किन बातों का आपको विशेष ध्यान रखने की ज़रुरत है?
5. किसे गर्भावस्था के दौरान अंगूर खाना अवॉयड करने की ज़रुरत है?

आइये, इन सब सवालों का जवाब इस लेख में जानते हैं.

गर्भावस्था में अंगूर खाने का आनंद कैसे लें?

एक गर्भवती माँ के रूप में, आप एक ऐसे पड़ाव पर हैं जहाँ आपने अपने बच्चे के लिए बहुत सैक्रिफिकेस किये है। और आज किसी कारण से (या लंबे समय से) आप नरम, स्वादिष्ट हरे या काले अंगूरों को तरस रहे हैं। लेकिन यह सवाल आपके दिमाग में आता है: क्या मुझे गर्भावस्था में अंगूर खाने चाहिए? क्या यह सुरक्षित है? तो, आप अकेले नहीं हैं। इस विषय पर काफी समय से चर्चा की जा रही है, और यदि आप उत्तर ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर आ गए हैं।

यह सुपरबॉटम्स लेख निश्चित रूप से आपके सभी सवालों का जवाब देगा। क्या आप किसी और को जानते हैं जो जल्द ही माँ बनने वाली हैं? कोई है जो कुछ भी खाने से पहले दो बार सोच रहा है? सुनिश्चित करें कि आप इस लेख को उनके साथ भी शेयर करें! सुपरबॉटम्स एक लीडिंग ब्रांड है जो शिशुओं और माताओं के लिए अन्य उत्पादों के साथ साथ पर्यावरण के अनुकूल और पुन: प्रयोज्य कपड़े के डायपर (Cloth Diapers) की एक विस्तृत वैरायटी प्रदान करता है।

तो क्या गर्भावस्था में अंगूर खाना सुरक्षित है?

इस का उत्तर है हाँ! (जाहिर है कुछ नियमों और शर्तों के साथ)। अगर सुरक्षित मात्रा में खाया जाए, तो यह आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए स्वस्थ भी हो सकता है। क्योंकि अंगूर विटामिन E और विटामिन K जैसे विभिन्न खनिजों और विटामिनों का एक समृद्ध स्रोत हैं। क्या आप गर्भावस्था का आखरी चरण चल रहा है (mucus plug during pregnancy)? इस लेख को पढ़ें और अपने नेक्स्ट स्टेप्स को जानें:

जब अंगूर को सुरक्षित मात्रा में और अन्य फलों के साथ खाया जाता है तो वे आपके और आपके नवजात शिशु (newborn baby) के लिए बहुत स्वस्थ हो सकते हैं। यह कोई सीक्रेट नहीं है कि अंगूर में विभिन्न पोषक तत्व, मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो आपको विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं।

कब्ज को रोकने में आपकी मदद करता है - अंगूर में मौजूद ज्यादा पानी का स्तर और फाइबर की उपस्थिति माँ को कब्ज से लड़ने में मदद करती है।

मांसपेशियों की ऐंठन कम करता है - अंगूर में मौजूद मैग्नीशियम गर्भावस्था के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में काफी मददगार साबित हुआ है।

आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ता है - गर्भावस्था के दौरान आपका इम्युनिटी सिस्टम जोखिम में होती है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की मौजूदगी आपके इम्युनिटी सिस्टम को दुरुस्त रखती है।

आपके हार्ट की रक्षा करता है - गर्भावस्था के दौरान हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है। पॉलीफेनोल, एक एंटीऑक्सिडेंट, आपको हृदय रोगों से बचने में मदद करता है। वे आपको ब्लड फ्लो को रेगुलर करने और आपकी ब्लड वेसल्स को लचीला और सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं - जो स्वस्थ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है।

UNO Cloth Diapers by Alia

आपका शरीर अब अतिरिक्त काम कर रहा है कि आपके अंदर एक छोटा बच्चा बढ़ रहा है। जानिए कैसे आप रात को अच्छी नींद ले सकते हैं।

गर्भावस्था में अंगूर खाने से आपके होने वाले बच्चे को होने वाले फायदे

अब तक हमने देखा कि अंगूर में मौजूद गुण आपको विभिन्न बीमारियों और हेल्थ कॉम्प्लीकेशन्स को रोकने में कैसे मदद कर सकते हैं। लेकिन मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को भी अंगूर खाने से फायदा होता है। जबकि गर्भावस्था के दौरान अंगूर आम तौर पर मां और अजन्मे बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित होते हैं, यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंगूर में एक एंटीऑक्सीडेंट - रेस्वेराट्रोल होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट आमतौर पर अंगूर की स्किन में मौजूद होता है और फंगस से लड़ने के लिए जाना जाता है।

जबकि आप विभिन्न प्रकार के अंगूरों में रेस्वेराट्रोल पा सकते हैं, गहरे लाल और बैंगनी रंग के अंगूरों में इस का प्रतिशत अधिक होता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि कम मात्रा में लिया जाए तो रेस्वेराट्रोल आमतौर पर बच्चों के लिए सुरक्षित होता है। 1 कप अंगूर में आमतौर पर 0.24 से 1.25 मिलीग्राम रेस्वेराट्रोल होता है - और यह आपके अजन्मे बच्चे के स्वस्थ दिल के लिए पर्याप्त है।

गर्भवती महिलाओं को रेस्वेराट्रोल को सप्लीमेंट के रूप में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसमें 250 से 500 मिलीग्राम रेस्वेराट्रोल होता है जो भ्रूण के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। जैसा कि पहले मेंशन किया गया है, अंगूर खतरे के क्षेत्र से बाहर हैं। लेकिन फिर भी अगर आप इसके बारे में निश्चित नहीं हैं तो आप हमेशा हरे अंगूर चुन सकते हैं। क्योंकि इनमें काले या लाल अंगूर की तुलना में रेस्वेराट्रोल की मात्रा कम होती है। विटामिन बी की वजह से आपके अजन्मे बच्चे को और भी ज़यादा नुट्रिशन कंटेंट प्राप्त होता है।

नर्वस सिस्टम: आप अंगूर में प्राकृतिक सोडियम बैलेंस पा सकते हैं जो बच्चे के नर्वस सिस्टम को विकसित करने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी: अंगूर में विटामिन ए और फ्लेवनॉल की मौजूदगी आपके बच्चे की आंखों की रोशनी को विकसित करने में मदद करती है।

क्या आप कॉंफिडेंट नहीं हैं की कीगल एक्सरसाइज आपके लिए है या नहीं? ? जानने के लिए ये लेख पढ़िए - केगल एक्सरसाइज (Kegel exercise).

गर्भावस्था में अंगूर खाते समय किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है

याद रखें कि गर्भावस्था के दौरान अंगूर खाते समय ध्यान में रखने योग्य बातो के बारे में हमने शुरुआत में क्या कहा था? यह कुछ ऐसी सलाह है जिसे आपको अंत तक नहीं छोड़ना चाइये। अंगूर का अधिक सेवन आपके अजन्मे बच्चे के आकार को भी बड़ा बना सकता है (विशेष रूप से तीसरी ट्रिमस्टर के दौरान) और इस प्रकार डिलीवरी के दौरान कॉम्प्लीकेशन्स पैदा करता है और सी-सेक्शन डिलीवरी की संभावना भी बढ़ाता है।

वजन बढ़ने और अन्य कॉम्प्लीकेशन्स के अलावा, अंगूर के अधिक सेवन से गैसस्टेशनल डिसीसेस (जब आपका शरीर गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है) की संभावना बढ़ जाती है। और इससे आपके जीवन में बाद में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

क्या आपको तीसरी तिमाही (3rd Trimester) के बारे में जानने लायक साड़ी बातें पता हैं? अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

गर्भावस्था में अंगूर खाने से किसे परहेज़ करना चाहिए?

यदि गर्भवती माँ निम्न में से कोई एक है तो उन्हें गर्भावस्था के दौरान अंगूर अवॉयड करना चाहिए:

1 - यदि वे अधिक वजन वाले हैं।
2 - अगर वे पहले से ही पाचन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
3 - यदि उनके परिवार या माता को डायबिटीज का इतिहास रहा हो।
4 - अगर उसे एलर्जी है या अंगूर से कोई रिएक्शन है।

सीमित समय ऑफ़र + विशेष गिफ्ट सेट्स!

अभी या कभी नहीं सुपर सेल लाइव है सुपरबॉटम्स वेबसाइट पर! पाएं बेहतरीन वैल्यू डील्स हमारे UNO कपड़े के डायपर्स, बेबी आवश्यक वस्तुएं, और भी बहुत कुछ पर।

नवजात या टॉडलर के लिए परफेक्ट तोहफ़ा ढूंढ रहे हैं? देखें हमारे सोच-समझकर तैयार किए गए गिफ्ट सेट्स और कॉम्बोज़ - सुरक्षित, त्वचा के लिए अनुकूल और बेहद प्यारे! छोटे बच्चों के लिए प्यार का बंडल और माता-पिता के लिए खुशी।

जल्दी करें - डील्स और गिफ्ट पैक्स केवल स्टॉक रहने तक उपलब्ध हैं। मौका न चूकें स्टॉक करने और खुशियाँ बाँटने का!

गर्भवती महिलाएं अंगूर खाने का आनंद कैसे ले सकती हैं?

अब जब आप जानती हैं कि गर्भावस्था के दौरान अंगूर खाना आपके लिए सुरक्षित है, तो यह जानने का समय आ गया है कि अंगूर के नरम और गूदेदार मीठे स्वाद का आनंद कैसे लिया जाए। अंगूरों को ठीक से धोना और साफ करना सुनिश्चित करें। यदि आप रेस्वेराट्रोल के बारे में चिंतित हैं, तो आप अंगूर को छील सकते हैं (क्योंकि अंगूर के बाहरी छिलके में रेस्वेराट्रोल होता है)।

अंगूर को फल के रूप में खाने की सलाह दी जाती है न कि पेय/जूस के रूप में। जूस के रूप में लेने पर अंगूर के प्राकृतिक लाभों का 100% प्राप्त नहीं होने की संभावना होती है। साथ ही जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए गर्भवती माताओं को इससे बचना चाहिए। लेकिन आप फलों के सलाद, दही आदि में अंगूर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

हम में से ज्यादातर लोगों को अंगूर बहुत पसंद होते हैं और हां, जब आप गर्भवती होती हैं तो अंगूर खाना वैसे तो सुरक्षित होता है। लेकिन किसी भी अन्य भोजन की तरह, आपको अपने खाने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि कुछ भी अधिक खाना आपके और आपके अंदर के नन्हे बच्चे के लिए बुरा है। लेकिन अगर सभी सावधानियों को समझा जाए और ध्यान रखा जाए, तो आप गर्भावस्था के दौरान अंगूर के नरम और रसीले स्वाद का आनंद ले सकती हैं।

सुपरबॉटम्स से संदेश

नमस्ते, नए माता-पिता! सुपरबॉटम्स आपके लिए लेकर आया है डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए क्लॉथ डायपर — जो आपके बच्चे की संवेदनशील और नाज़ुक त्वचा के लिए सबसे बेहतरीन रैश-फ्री डायपरिंग समाधान हैं। डिस्पोजेबल डायपर के विपरीत, जिनमें ढेर सारे केमिकल्स होते हैं, हमारे नवजात शिशु के कपड़े का डायपर, जब सही तरीके से इस्तेमाल किये और धोए जाते हैं, तो डायपर रैशेज़ के जोखिम को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। सुपरबॉटम्स पूरे परिवार के लिए सुरक्षित, त्वचा के अनुकूल चीज़ों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है — जिसमें क्लॉथ डायपर, डायपर पैंट्स, डायपर-फ्री समय के लिए ड्राईफील लंगोट, पॉटी ट्रेनिंग के लिए पैडेड अंडरवियर, रोज़ाना आराम के लिए सुपरसॉफ्ट अंडरवियर, खेलने-कूदने वाले दिनों के लिए जॉगर्स, और महिलाओं के लिए पीरियड अंडरवियर शामिल हैं। सिर्फ रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ही नहीं, सुपरबॉटम्स के उत्पाद बच्चों के लिए सबसे अच्छे गिफ्ट भी हो सकते हैं — जो विचारशील, पर्यावरण के अनुकूल, व्यावहारिक और माता-पिता द्वारा पसंद किए जाते हैं। सुपरबॉटम्स उत्पाद Amazon, Myntra, Flipkart, FirstCry, Zepto और Blinkit पर भी उपलब्ध हैं।

Explore More!

Freesize UNO cloth diaper for Babies

Freesize UNO Cloth Diaper

What am I?

Reusable diaper, 100% cloth & 0 chemicals

Ideal For

Baby’s day & nighttime diapering

Superpower

Comes with an organic cotton pad, absorbs 4-5 pees

Sizes Available

One size fits all babies from 3M - 3Y

Price

₹769 onwards

Padded Underwear

What am I?

Mess-free potty training pants for toddlers

Ideal For

Easy & mess-free potty training

Superpower

Unlike regular undies, it prevents pee puddles & mess

Sizes Available

Size 0 (9M - 12M) | Size 1 (1Y - 2Y) | Size 2 (2Y - 3 Y) | Size 4 (3Y - 4Y)

Price

₹799 onwards

DryFeel Langot for Newborn Baby

DryFeel Langot

What am I?

Mess-free langot for newborns (0-9m)

Ideal For

Langot time/diaper-free time

Superpower

Premium cotton padded, no-mess langot (requires change after 1 pee), double loops

Sizes Available

Small (up to 5 kg) | Large (5kg - 10kg)

Price

₹435 onwards

SuperSoft Baby Bloomer

SuperSoft Underwear

What am I?

Softest underwear for kids, 95% bamboo fabric

Ideal For

All day easy breezy comfort

Superpower

3X Softer than regular underwear

Sizes Available

Baby (6M - 4Y) | Girls (4Y - 8Y) | Boys (4Y - 8Y)

Price

₹139 onwards

Cart


You are ₹ 999 away from 😍Special Gift😍

999

999

Special Gift

1198

FREE GIFT

No more products available for purchase

Your Cart is Empty